spot_img

New Delhi: ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली:(New Delhi) ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले वित्त वर्ष की आखिरी कारोबार दिन अमेरिकी बाजार तेजी से कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए थे। वहीं, डाउ जॉन्स फ्यूचर आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले वित्त वर्ष के आखिरी दिन मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे थे। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

साल 2023-24 के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा। हालांकि सत्र के अंत में मुनाफावसूली होने की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,254.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, नैस्डेक ने 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,379.46 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 150.25 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 39,959.61 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले वित्त वर्ष के आखिरी कारोबारी दिन मजबूती का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,952.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 8,205.81 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,492.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। छुट्टी होने की वजह से हैंग सेंग इंडेक्स में आज कोई कारोबार नहीं हो रहा है। निक्केई इंडेक्स 422.03 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 39,947.41 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.25 प्रतिशत टूट कर 20,243.62 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स भी 98.03 अंक यानी 1.34 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 7,190.78 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 132 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,613.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,244.21 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। कोस्पी इंडेक्स भी फिलहाल 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,755.33 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,380.89 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.01 प्रतिशत की छलांग लगा कर 3,072.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

New Delhi : एआई को विश्वसनीय डेटा और सार्वजनिक जवाबदेही पर आधारित होना चाहिएः फडणवीस

नई दिल्ली : (New Delhi) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने शुक्रवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (artificial intelligence)...

Explore our articles