spot_img

Jhansi : बदनामी की डर से छात्रा ने पानी की टंकी से कूदकर दे दी जान

पिता का आरोप, गांव की ही चार लड़कियों ने सोशल मीडिया पर किया था वीडियो वायरल
झांसी : (Jhansi)
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदरावारा (Bhadrawara of Mauranipur Kotwali area) की रहने वाली बारहवीं की छात्रा ने बदनामी की डर से आहत होकर पानी की टंकी से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भदरवारा की रहने वाले कैलाश की पुत्री सोनिया ने इस साल 12वीं की परीक्षा दी थी। बीते दिनों गांव की ही चार लड़कियों ने एक लड़के के साथ उसका एक गलत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया था। इससे उसकी चारों तरफ से बदनामी हो रही थी। इसके चलते छात्रा ने यह कदम उठाया है।

इस संबंध एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Lucknow : पीडीए का आरक्षण लूट रही भाजपा सरकार : अखिलेश

लखनऊ : (Lucknow) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President and former Chief Minister Akhilesh Yadav) ने...

Explore our articles