spot_img

Mumbai : मुंबई लाए गए 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरे, नौसेना ने पुलिस के हवाले किया

मुंबई : (Mumbai) अरब सागर में भारतीय नौसेना के एक अभियान के दौरान पकड़े गए 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को शनिवार सुबह आईएनएस-कोलकाता से मुंबई लाया गया। नौसेना ने इन्हें मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत की गई। इस अभियान के तहत नौसेना के जहाजों को अरब सागर और अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है।

नौसेना के मुताबिक 14 दिसंबर को सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने माल्टा के जहाज को हाईजैक कर लिया था। उसको बचाने के लिए 15 मार्च को भारतीय नौसेना का हेलिकॉप्टर उसके करीब पहुंचा था। इस दौरान समुद्री लुटेरों ने हेलीकॉप्टर पर फायरिंग शुरू कर दी थी। नौसेना ने लुटेरों से सरेंडर करने को कहा था। 16 मार्च को इन लुटेरों ने नौसेना के समक्ष सरेंडर कर दिया।

इस अभियान में भारतीय नौसेना को माल्टा के जहाज के चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बचाने में सफलता मिली थी। नौसेना के मुताबिक उनकी कार्रवाई के दौरान 35 समुद्री लुटेरों ने सरेंडर कर दिया और 17 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया। यह अभियान 40 घंटे से अधिक समय तक चला।

Lucknow : जापान में निवेश का ‘मेगा डे’: यूपी में उद्योगों को नई रफ्तार

लखनऊ : (Lucknow) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के जापान दौरे की शुरुआत बड़े निवेश संकेतों के साथ हुई। पहले ही दिन...

Explore our articles