spot_img

New Delhi : बांसुरी स्वराज ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की

नई दिल्ली : नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने गुरुवार को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। बांसुरी स्वराज भाजपा की दिवंगत नेत्री एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं।

वित्त मंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट पर बताया कि बांसुरी स्वराज ने यहां निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। भाजपा ने बांसुरी स्वराज को चुनाव में नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा है। इस सीट का प्रतिनिधित्व पिछले 10 वर्षों से भाजपा की मीनाक्षी लेखी कर रही थीं। बांसुरी स्वराज पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं।

उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होगा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सभी सात सीटें जीती थीं।

Raipur : खड़गे की टिप्पणी से करोड़ों जनभावनाएं आहतः साय

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) की...

Explore our articles