spot_img

Kaithal : छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप में पॉर्न लिंक भेजने वाला लेक्चरर गिरफ्तार

कैथल : गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज चीका में छात्राओं को गाइडेंस देने के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में पॉर्न वीडियो डालने वाले एक्सटेंशन लेक्चरर को थाना चीका पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर बलबीर ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। मामला सामने आने के बाद कैथल की एसपी उपासना ने महिला थाना की प्रभारी रेखा को लड़कियों से बातचीत करने के लिए चीका भेजा था।

लेक्चरर के खिलाफ पहले भी इसी तरह का एक विवादित मामला हो चुका है। जिसमें कॉलेज प्रशासन उसे क्लीन चिट दे चुका है। पुलिस ने कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल राजेंद्र अरोड़ा की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। अदालत ने गुरुवार को उसे न्याय के हिरासत में भेज दिया। गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज चीका के कार्यकारी प्रिंसिपल राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि उन्हें बीएएमसी द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने शिकायत दी थी कि बीएएमसी द्वितीय वर्ष का एक शैक्षणिक सार्वजनिक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ हैं। जिसमें 16 मार्च को रात के समय जितेंद्र ने ग्रुप में पॉर्न वीडियो का लिंक डाल दिया।

शिकायत के बाद मामले की जांच करने के लिए मंगलवार को कॉलेज की इंटरनल कमेटी गठित की गई थी। जिसने बुधवार को अपनी रिपोर्ट दी थी। जिसमें एक्सटेंशन लगातार को दोषी पाया गया था। उसके बाद एक्सटेंशन लेक्चरर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।

Raipur : खड़गे की टिप्पणी से करोड़ों जनभावनाएं आहतः साय

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) की...

Explore our articles