spot_img

Mumbai : डीआरआई ने 100 करोड़ की कोकीन जब्त की, मुंबई व ग्रेटर नोएडा से चार गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) (डीआरआई) की मुंबई जोनल यूनिट ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को दो विदेशी महिला यात्रियों को 9.829 किलोग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। डीआरआई ने इन दो महिलाओं से पूछताछ के बाद उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक नाइजीरियाई नागरिक और उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया। बरामद कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सौ करोड़ रुपये आंकी गई है।

डीआरआइ के बयान के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार की गई दो महिलाओं में से एक थाइलैंड और दूसरी इंडोनेशिया की नागरिक है। दोनों इथयोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से मुंबई पहुंची थीं। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि ड्रग्स को दिल्ली और आसपास के इलाकों से संचालित एक सिंडिकेट तक पहुंचाया जाना था।

अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर डीआरआइ की एक टीम मुंबई में तैनात की गई और दूसरी टीम को सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए दिल्ली भेजा गया था। स्थानीय अधिकारियों की मदद से ग्रेटर नोएडा में जाल बिछा नाइजीरियाई नागरिक और उसके सहयोगी को पकड़ लिया। गोपनीय जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles