spot_img

New Delhi : मानव तस्करी को रोकने के लिए एनसीडब्ल्यू करेगा आरपीएफ के साथ समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) मानव तस्करी को रोकने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) (एनसीडब्ल्यू) मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा। आयोग के मुताबिक यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

भारतीय रेल देश के लिए प्राथमिक ट्रांसपोर्टर है और इसका सबसे बड़ा नेटवर्क है, इसलिए मानव तस्करों के लिए परिवहन का एक प्रमुख रूट है। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में तैनात आरपीएफ कर्मियों को पीड़ित के गंतव्य तक पहुंचने और शोषण शुरू होने से पहले तस्करी को रोकने के लिए रणनीतिक रूप से तैनात किया जाता है। अपनी रणनीतिक तैनाती और पूरे भारत में अपनी उपस्थिति के बल पर आरपीएफ मानव तस्करी को रोकने के लिए देश के प्रयासों में एक पूरक की भूमिका निभा सकता है। इसके लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जाएगा। इसके तहत आपसी सहयोग को मजबूती प्रदान की जाएगी।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles