spot_img

Imphal: मणिपुर पुलिस ने 310 लोगों को लिया हिरासत में

इंफाल:(Imphal) मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया। अभियान में भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 310 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर 178 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर 202 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 136 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

Mumbai : फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के टीजर में दिखे एआई बच्चों पर बोले डेविड धवन

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता वरुण धवन (actor Varun Dhawan) की आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का दर्शकों को बेसब्री से...

Explore our articles