spot_img

Kolkata: बारिश के बाद बंगाल में गिरा तापमान

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग (weather department) के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान 6.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है इसकी वजह से न्यूनतम तापमान गिरकर 23.8 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो एक दिन पहले 25 डिग्री सेल्सियस के करीब था और अधिकतम तापमान भी 34.1 डिग्री सेल्सियस पर है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी शनिवार को हल्की बारिश होगी। रविवार को भी हल्की बारिश की संभावना है जिसके बाद तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। हालांकि अगले हफ्ते से पारा चढ़ने लगेगा और गर्मी का मौसम शुरू हो सकता है।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिमपोंग में हालांकि मौसम सामान्य बना हुआ है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles