spot_img

Mumbai : बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर और बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे

मुंबई : पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा होली त्योहार के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के लिए बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर और बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर के बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

ट्रेन संख्या 04714/04713 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल (4 फेरे): ट्रेन संख्या 04714 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल शुक्रवार, 22 और 29 मार्च, 2024 को बांद्रा टर्मिनस से 16.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 04713 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल गुरुवार, 21 और 28 मार्च, 2024 को बीकानेर से 15.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, आणंद, नडियाद, अहमदाबाद, महेसाणा, भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, जोधपुर, मेड़ता रोड, नागौर और नोखा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09620/09619 बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर स्पेशल (4 फेरे): ट्रेन संख्या 09620 बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर स्पेशल गुरुवार, 21 और 28 मार्च, 2024 को बांद्रा टर्मिनस से 18.05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.40 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09619 उदयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल बुधवार, 20 और 27 मार्च, 2024 को उदयपुर से 23.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, दहानू रोड, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, नडियाद, अहमदाबाद, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, सेमारी, जय समंद रोड और ज़ावर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 04714 एवं 09620 की बुकिंग 15 मार्च 2024 से सभी पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। उपर्युक्त ट्रेनें विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles