spot_img

Hisar : नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर हाईकमान ने बढ़ाया हर मेहनतकश वर्ग का सम्मान: ओबीसी मोर्चा

पदाधिकारी बोले, भाजपा में दिया जाता हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान

हिसार : भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश के किसान, मजदूर व मेहनतकश वर्ग सहित हर वर्ग का सम्मान बढ़ाया है। वास्तव में भारतीय जनता पार्टी में जहां हर वर्ग को सम्मान मिलता है वहीं हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी सम्मान दिया जाता है। यह बात भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

जिला महामंत्री अशोक सैनी, युवा जिला अध्यक्ष गोल्डी सैनी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सदस्य सुरेन्द्र सैनी एवं ओबीसी मोर्चा की महामंत्री आशा यादव ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृृह मंत्री अमित शाह एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप डेलू, युवा मोर्चा से हर्ष बामल, नरेश जांगड़ा लाडवा, अनुसूचित जाति मोर्चा से राजकुमार इंदौरा, ओबीसी मोर्चा से बीरबल स्वामी व बसंत कुमार पंवार भी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे।

बातचीत में जिला महामंत्री अशोक सैनी ने कहा कि नायब सिंह सैनी अत्यंत साधारण किसान परिवार से आगे बढ़े और अपनी मेहनत के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। निश्चय ही भाजपा ने एक साधारण कार्यकर्ता को जो सम्मान दिया है, उससे हर कार्यकर्ता व हर मेहनतकश वर्ग में उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने ओबीसी वर्ग के हित में अनेक कल्याणकारी कार्य किए हैं, हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल ने भी केन्द्र सरकार के नक्शेकदम पर चलते हुए ओबीसी वर्ग को पूरा सम्मान दिया। हमें उम्मीद है कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा पहले से ज्यादा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा और हर वर्ग तरक्की करेगा।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles