spot_img

Kolkata: ममता बनर्जी ने रद्द की नागरिकता संशोधन अधिनियम विरोधी रैली

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (ief Minister Mamata Banerjee) ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में सिलीगुड़ी में आज होने वाली अपनी रैली रद्द कर दी है। आज (Wednesday) सुबह यह घोषणा की गई कि वह सिर्फ प्रशासनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी और फिर राजधानी कोलकाता लौट जाएंगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को देखते हुए यह रैली महत्वपूर्ण थी। उत्तर बंगाल की आठ लोकसभा सीटों में से 2019 में भाजपा के उम्मीदवारों ने सात पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस के खाते में एक एक सीट गई थी। खास बात यह है कि उत्तर बंगाल में बड़ी संख्या में शरणार्थी रहते हैं। वह लंबे समय से नागरिकता मिलने का का इंतजार कर रहे हैं।

Explore our articles