spot_img

Varanasi: बीएचयू के प्रो. आरएन खरवार भारत के माइकोलॉजिकल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए

वाराणसी:(Varanasi) काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के विज्ञान संस्थान वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो.आरएन खरवार को माइकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (MSI) का अध्यक्ष चुना गया है। परिणाम की घोषणा 50वीं वार्षिक (Golden Jubilee) बैठक और 6-8 मार्च, 2024 तक मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई में सोसाइटी की ओर से आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान एमएसआई की कार्यकारी परिषद की मंजूरी के बाद आम सभा की बैठक में की गई है।

प्रो. खरवार ने एक प्रमुख व्याख्यान दिया और सोसाइटी ने उनका स्वागत किया। उनका कार्यकाल एक वर्ष का होगा। प्रो. खरवार ने 20 पीएचडी छात्रों को मार्गदर्शित किया है और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति की पत्रिकाओं में 150 से अधिक शोध लेख, समीक्षा, पुस्तक अध्याय प्रकाशित किए हैं। प्रो. खरवार को हाल ही में नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज इंडिया, प्रयागराज का फेलो भी चुना गया था। पिछले साल उन्हें ईनसा शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Explore our articles