spot_img

Dewas: कृषि उपज मण्डी में दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेला आज से

देवास:(Dewas) देवास जिले में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्स्टेशन (ATMA) सह मध्य प्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजनातंर्गत आज (Saturday) से दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले का आयोजन कृषि उपज मण्डी समिति प्रांगण क्रमांक 02 किया जा रहा है। इस मेले का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा।

जनसम्पर्क अधिकारी आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं सम्बद्ध विषयों जैसे पशुपालन, उद्यानिकी, मछली पालन, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, बांस उत्पादन एवं जिले में मिलेट मिशन को बढावा देना है। मेले में वर्तमान फसलों की उत्पादकता बढ़ाने एवं कृषकों की आय दुगनी करने तथा खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन जैसे विषयों पर चर्चा-परिचर्चा की जाएगी। मेले में विशाल कृषि प्रदर्शनी, जैविक उत्पादों के स्टॉल एवं उन्नतशील कृषि उपकरण एवं ड्रोन का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles