spot_img

Banihal : पेट्रोल टैंकर में लगी आग, चालक की मौत

बनिहाल : (Banihal) रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह हुए एक हादसे में पेट्रोल टैंकर के सड़क से फिसलकर नीचे खाई में गिरते समय आग लग गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना सुबह 10 बजे के आसपास हुई जब भारत पेट्रोलियम से संबंधित पंजीकरण संख्या जेके-02बीवी/4585 वाला एक पूरी तरह से भरा हुआ टैंकर जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। उन्होंने कहा कि राजमार्ग से फिसलकर चिनाब नदी में गिरने के तुरंत बाद टैंकर में आग लग गई।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर रामबन पुलिस ने सिविल क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने रामबन के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर तेजी से बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि अपने सर्वाेत्तम प्रयासों के बाद उन्हें ड्राइवर का मृत शरीर मिला जिसकी पहचान जम्मू में भारत पेट्रोलियम डिपो के चरण दास के बेटे रजत थापा के रूप में हुई। हादसे में थापा गंभीर रूप से झुलस गया था।

Explore our articles