spot_img

Mumbai: भायंदर में स्क्रैप गोदाम में आग लगने से कई झोपडिय़ां जल कर खाक, कोई हताहत नहीं

मुंबई:(Mumbai) भायंदर पूर्व के आजादनगर इलाके (Azadnagar area) में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में बुधवार सुबह करीब 6 बजे अचानक आग लग जाने से कई झोपडिय़ां जल कर खाक गईं। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मीरा भायंदर नगरपालिका की दमकल गाडिय़ाें ने आग पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के कारणों को जानने की कोशिश कर रही है।

भायंदर पूर्व का आजादनगर इलाका काफी व्यस्त वाला इलाका है। इस जगह पर कबाड़ी की दुकानें और झुग्गियां हैं। इनमें से एक कबाड़ी के गोदाम में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के झोपड़ों में रहने वाले लोग तत्काल बाहर निकल आए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है। नवघर पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Kyiv : रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन और मिसाइल हमला, 14 की मौत

कीव (यूक्रेन) : (Kyiv) रूस ने पूरे यूक्रेन में बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला (drone and missile attack) किया है। रूस ने...

Explore our articles