spot_img

New Delhi : मोदी और प्रविंद जगन्नाथ 29 फरवरी को मॉरीशस में नई हवाई पट्टी का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ 29 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मॉरीशस के अगालेगा द्वीप में छह सामुदायिक विकास परियोजनाओं के साथ-साथ नई हवाई पट्टी और सेंट जेम्स जेट्टी का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को बताया कि इन परियोजनाओं का उद्घाटन भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत और दशकों पुरानी विकास साझेदारी का प्रमाण है। ये परियोजनाएं मॉरीशस के मुख्य क्षेत्र और अगालेगा द्वीप के बीच बेहतर संपर्क की आवश्यकता को पूरा करेंगी, समुद्री सुरक्षा को मजबूत करेंगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहन प्रदान करेंगी।

इन परियोजनाओं का उद्घाटन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हाल ही में 12 फरवरी को दोनों नेताओं द्वारा मॉरीशस में यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और रूपे कार्ड सेवाओं का शुभारंभ किया गया था।

Explore our articles