spot_img

Mumbai: मनोज जारांगे के आंदोलन की एसआईटी करेगी जांच: राहुल नार्वेकर

गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी एसआईटी गठित करने का किया एलान

मुंबई:(Mumbai) विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Assembly Speaker Rahul Narvekar) ने मंगलवार को विधानसभा में सरकार को निर्देश दिया कि मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल के आंदोलन और उन्हेंं मदद करने वालों की विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर जांच कराई जाए। इसके बाद गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी विशेष जांच दल गठित किए जाने का ऐलान किया है।

विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मराठा समाज शांतिप्रिय है। इसलिए राज्य सरकार मराठा नेता मनोज जारांगे की मांग को महत्व दे रही थी और राज्य में मराठा समाज को दस फीसदी स्वतंत्र आरक्षण दिए जाने के लिए विधेयक पारित किया है लेकिन मनोज जारांगे पाटिल ने महाराष्ट्र को चुनौती देने का प्रयास किया है। उनके आंदोलन में पुलिस पर हमला किया गया है। इस आंदोलन के दौरान मनोज जारांगे किससे इशारे पर बात कर रहे थे। इसकी भी छानबीन की जाएगी।

विधानसभा में भाजपा विधायक आशीष शेलार ने मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल पर कार्रवाई की मांग की थी। इस मांग को नेता प्रतिपक्ष विजय बडेट्टीवार, कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, भाजपा विधायक पराग अलवणी ने भी समर्थन किया। सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों की जोरदार मांग को लेकर सभागृह में शोरशराबा होने लगा था, जिससे अध्यक्ष ने सदन का कामकाम पांच मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया था।

Explore our articles