spot_img

Chandigarh : किसान संयुक्त मोर्चा का ट्रैक्टर मार्च आज, पंजाब और हरियाणा में पुलिस अलर्ट

चंडीगढ़ : (Chandigarh) केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलनरत किसान संगठनों का परोक्ष समर्थन करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) आज देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालेगा। इस देखते हुए पंजाब और हरियाणा में पुलिस अलर्ट हो गई है। आंदोलनरत किसानों ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन का पुतला फूंकने की भी घोषणा की है। किसान आंदोलन का आज 14वां दिन है।

किसान दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक के लिए टाल चुके हैं। किसान शम्भू और खानौरी बॉर्डर पर बैठे हैं। इससे पहले को किसानों ने केंद्र से वार्ता के संकेत दिए। किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण पंधेर ने कहा कि सरकार बॉर्डर और इंटरनेट खोलने का काम कर रही है। अब इस माहौल में सही बातचीत हो सकेगी।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के प्रधान जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि सरकार किसानों पर गोली चलाने वालों पर कार्रवाई करे। पंजाब के अंदर घुसकर किसानों को उठाने, पीटने और ट्रैक्टर तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई हो।

Explore our articles