पुंछ : (Poonch) सेना के एक गश्ती दल ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास मिली एक जंग लगी बारूदी सुरंग को नियंत्रित विस्फोट में नष्ट कर दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को मनकोट सेक्टर के बलनोई इलाके में सीमा बाड़ के पास बारूदी सुरंग मिली थी। इसके तुरंत बाद विशेषज्ञों को बुलाया गया और बारूदी सुरंग को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के हिस्से के रूप में आगे के इलाकों में बारूदी सुरंगें हैं, जो कभी-कभी बारिश से बह जाती हैं, जिससे आकस्मिक विस्फोट भी होते हैं।


