spot_img

Udaipur : जम्मू-कश्मीर भूस्खलन में फंसे सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को सेना ने सुरक्षित निकाला

उदयपुर : जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 74 विद्यार्थी व 7 कर्मचारी वहां फंस गए। उन्हें सेना की मदद से सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है। फंसने के बाद एक छात्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर मदद मांगी थी।

जम्मू कश्मीर में मंगलवार को भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण सड़कों पर ट्रैफिक रोक दिया गया था। कई यात्री जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर फंस गए थे, जिसमें सुखाड़िया विवि के संघटक विधि महाविद्यालय के विद्यार्थी व कार्मिक भी शामिल थे। यात्रियों के फंसने की सूचना पर सेना के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। जवान सभी को निकालकर आर्मी बेस कैंप बनिहाल लेकर गए।

बताया गया कि कश्मीर की यात्रा के दौरान बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से तीन दिन तक वे काजीगुंड में फंसे रहे। खराब मौसम के बीच सेना ने मदद की और सभी को सुरक्षित जगह पहुंचाया।

एक छात्रा ने कहा कि बनिहाल पार करने के बाद हमारी गाड़ी के ठीक 500 मीटर पहले हिमस्खलन हुआ, जिससे वे डर गए थे। आर्मी के बारे में आज तक सुना, लेकिन प्रत्यक्ष देख लिया कि उनकी वजह से हम सुरक्षित आए। उन्होंने हमें फूड पैकेट भी उपलब्ध कराए। सुखाड़िया विश्वविद्यालय की स्नेहा सिंह ने ट्वीटर पर पीएम को टैग कर मदद भी मांगी थी। अब सभी जम्मू आ गए हैं।

Shimla : तीन जिलों में बर्फबारी के आसार, जनजातीय इलाकों में माइनस पारा

शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम भले ही इन दिनों साफ बना हुआ है, लेकिन तीन पर्वतीय जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और...

Explore our articles