spot_img

Jalaun: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही अर्टिगा कार टकराई, एक की मौत नौ घायल

जालौन:(Jalaun) जालौन में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां झांसी से पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों से भरी एक अर्टिका कार डंपर से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक अभ्यर्थी की मौत हो गई, जबकि 9 अभ्यर्थी गंभीर रूप से घायल हो गये, इस घटना की बाद कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि तीन की हालत देखते हुए प्रथम उपचार करने के बाद उन्हे हायर सेंटर उरई के लिए रेफर कर दिया।

घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालौन-औरैया स्टेट हाईवे स्थित ग्राम हरसिंहपुर के पास की है। कन्नौज जिले के ग्राम सरसई के रहने वाले मनोज (22 वर्ष) पुत्र रामविलास अपने 9 अन्य साथियों के साथ पुलिस आरक्षी परीक्षा देने के लिये अर्टिका कार UP 78 FQ 9945 से 17 फरवरी को झांसी जनपद गया, जहां से परीक्षा देने के बाद सभी अभ्यर्थी देर रात वापस कन्नौज के लिये जालौन-औरैया स्टेट हाईवे से जा रहे थे, जैसे ही उनकी कर कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरसिंहपुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे डंपर से कार की टक्कर हो गई, जिस कारण कार में सवार सभी अभ्यर्थियों सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। रात 3 बजे के वक्त इस घटना की जानकारी जैसे ही कुठौंद थाना पुलिस को हुई, जिन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद में भर्ती कराया, जिसमें चिकित्सकों ने चेकअप करने के बाद एक अभ्यर्थी मनोज को मृत्यु घोषित कर दिया, जबकि जबकि अन्य का इलाज शुरू कर दिया, जबकि 3 की हालत देखते हुए प्रथम उपचार करने के बाद उन्हें हायर सेंटर उरई के लिए रेफर कर दिया। वही इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी।

Explore our articles