spot_img

Ranchi: रातू रोड दुर्गा मंदिर का 37वां वार्षिकोत्सव 18 फ़रवरी से

रांची: (Ranchi) रांची के दुर्गा मंदिर, रातू रोड का 37वां वार्षिकोत्सव रविवार से धूमधाम से मनाया जायेगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

मंदिर की साज-सज्जा के साथ स्टेज सजाने के काम को कारीगर अंतिम रूप देने में जुटे हैं। रविवार को उत्सव की शुरुआत सुबह मां के अभिषेक-पूजन और श्रृंगार से होगी। गणपत्यादी देवताओं आदि का पूजन किया जायेगा। इसके बाद दिन के नौ बजे गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। यात्रा मंदिर से निकल कर राणी सती मंदिर लेन, पहाड़ी मंदिर रोड, गाड़ीखाना चौक, जेजे रोड, शहीद चौक से मुड़कर गांधी चौक, महावीर चौक के रास्ते न्यू मार्केट चौक, रातू रोड होते हुए आयोजन स्थल पहुंच कर संपन्न होगी।

दूसरे दिन 19 फरवरी को सुबह साढ़े आठ बजे दैनिक पूजन-आरती के बाद माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी। दोपहर साढ़े 12 बजे से प्रसाद बांटा जायेगा। शाम साढ़े छह बजे से भक्ति गीतों का कार्यक्रम शुरू होगा, जो देर शाम तक चलेगा. आरआर र्स्पोटिंग क्लब के मुख्य संरक्षक विक्की यादव और अध्यक्ष राहुल यादव ने श्रद्धालुओं से इसमें भाग लेने की अपील की है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles