spot_img

Dharamshala: गगल एयरपोर्ट पर नही उतर पाया नड्डा का विमान, अब पठानकोट से सड़क मार्ग से पंहुचेंगे धर्मशाला

धर्मशाला: (Dharamshala) धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में होने वाली रैली के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) पूर्व निर्धारित समय पर नही पंहुच पाए हैं। मौसम के खराब होने के चलते नड्डा का विमान गगल एयरपोर्ट पर नही उतर पाया जिसके चलते पठानकोट एयरपोर्ट पर उनका विमान उतर पाया और वह अब सड़क मार्ग से धर्मशाला पंहुचेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक अब नड्डा करीब अढ़ाई बजे धर्मशाला पंहुचेंगे।

उधर जनसभा में हिस्सा लेने के लिए कार्यकर्ता रैली पंहुच गए हैं। वहीं भाजपा के आला नेताओं में प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, सांसद किशन कपूर, प्रदेश महासचिव त्रिलोक कपूर, कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र प्रभारी विपिन परमार सहित कई अन्य नेता धर्मशाला पंहुच चुके हैं।

New Delhi : भारत-ब्राजील के बीच डाक क्षेत्र में समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत और ब्राजील (India and Brazil) ने डाक क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।...

Explore our articles