spot_img

Kolkata : राहुल गांधी को अभी भी ममता बनर्जी की पार्टी से गठबंधन की उम्मीद

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में लोकसभा का चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा कर चुकीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हैं। बावजूद इसके राहुल गांधी ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन की आस नहीं छोड़ी है। शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बंगाल में आखिरी दिन था। इस सफर को लेकर पार्टी की ओर से एक वीडियो शूट कर उसे शेयर किया गया है। राहुल गांधी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये वीडियो शेयर किया है जिसमें कई लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं। इसमें से कुछ युवाओं ने उनसे ममता बनर्जी के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर सवाल पूछा है। इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा है कि ममता बनर्जी ने यह नहीं कहा है कि वह इंडी गठबंधन से अलग हैं। हम भी ये नहीं कह रहे हैं। कुछ ना कुछ समाधान होगा।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ममता बनर्जी ने केंद्र के खिलाफ कोलकाता में धरना दिया है। इस मंच से भी उन्होंने राहुल गांधी का मजाक बनाया है और साफ किया है कि उनकी पार्टी बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles