spot_img

Dhaka: बांग्लादेश में आज बिगड़ सकता है मौसम, ढाका में चल सकती है तेज हवा

ढाका:(Dhaka) बांग्लादेश में आज (Friday) कभी भी मौसम के खराब होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग (Bangladesh Meteorological Department) के अनुसार खुलना, राजधानी ढाका, बारिसल, चटगांव और सिलहट डिवीजन में कुछ स्थानों के साथ राजशाही और मैमनसिंह में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा पूरे देश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम ज्यादातर शुष्क बना रह सकता है।

ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, मध्यरात्रि से सुबह की अवधि के दौरान मध्यम से घने कोहरे का अनुमान है। इस वजह से अंतर्देशीय नदी परिवहन बाधित रह सकता है। विभाग ने रात के तापमान में मामूली वृद्धि का अनुमान जताया है। दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज हो सकती है। विभाग ने राजधानी ढाका में 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशा से हवा चलने की उम्मीद जताई है।

Cooch Behar : रोजगार, 15 लाख और काले धन को लेकर ममता ने पीएम माेदी पर बाेला हमला

कूचबिहार : (Cooch Behar) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (supremo Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...

Explore our articles