spot_img

New Delhi: अरविंद केजरीवाल आज भी ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे

नई दिल्ली:(New Delhi) आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आज (Friday) भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश नहीं होंगे। पार्टी ने ईडी के इस समन को पहले की तरह गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया है।

ईडी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को पांचवां समन जारी कर पूछताछ के लिए आज बुलाया है। केजरीवाल पिछले चार समन पर भी ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं। केजरीवाल ने इससे पहले दो नवंबर , 21 दिसंबर, तीन जनवरी और 18 जनवरी को जारी समन पर ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था। केजरीवाल ने ईडी को भेजे जवाब में समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया था।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में कोर्ट में दाखिल ईडी के आरोप पत्र में अरविंद केजरीवाल का नाम भी है। इस मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह जेल में हैं।

Explore our articles