spot_img

Kanpur: अगले तीन दिनों में मिल सकती है सर्दी से थोड़ी राहत

कानपुर:(North-westerly) अगले तीन दिन प्रतिचक्रवात की वजह से उत्तर पश्चिमी हवाएं रुक सकती है। जिससे सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है, तापमान भी बढ़ सकता है। कानपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री तापमान रहा। जबकि अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत और न्यूनतम तापमान 56 प्रतिशत रहा। हवा 2.6 प्रति किलोमीटर की गति से बही। हवा की दिशा उत्तर पश्चिम रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहने के कारण वर्षा की कोई संभावना नहीं है। सुबह एवं रात्रि के समय कड़ाके की सर्दी और घने कोहरा छाए रहने तथा दोपहर के समय धूप निकलने के आसार हैं।

उन्होंने बताया कि चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर राजस्थान पर औसत स्तर से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक पर है। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक पर बने चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा तेलंगाना से होते हुए ओडिशा के दक्षिणी तट तक फैली हुई है। 27 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles