spot_img

New Delhi: कच्चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल के दाम में तेजी का रुख है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य उछलकर 84 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के अंतिम दिन ब्रेंड क्रूड 1.12 डॉलर यानी 1.36 फीसदी की उछाल के साथ 83.55 डॉलर प्रति बैरल पर टिका हुआ है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.65 डॉलर यानी 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 78.01 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है।

Explore our articles