spot_img

New Delhi: पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली: (New Delhi)अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुख है। ब्रेंट क्रूड का भाव 81 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल का भाव 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.25 डॉलर यानी 0.31 फीसदी की उछाल के साथ 80.29 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) भी क्रूड 0.29 डॉलर यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 75.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच खबर है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 से 10 रुपये तक की कटौती कर सकती है।

Explore our articles