spot_img

Mumbai : कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. उल्हास पाटील भाजपा में शामिल

मुंबई : जलगांव के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उल्हास पाटील अपनी बेटी डॉ. केतकी पाटील, धुले जिला के बालासाहेब भदाणे के साथ कांग्रेस, उबाठा गुट के अनेक सरपंच और कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि इन सभी को पार्टी में यथोचित सम्मान दिया जाएगा।

इस अवसर पर ग्रामविकास मंत्री गिरीश महाजन, सांसद डॉ. सुभाष भामरे, विधायक जयकुमार रावल, विधायक मंगेश चव्हाण, प्रदेश महासचिव विजय चौधरी, विक्रांत पाटील, जलगांव महानगर जिलाध्यक्ष उज्वला बेंडाले, रावेल ग्रामीण अध्यक्ष अमोल जावले आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।

Explore our articles