spot_img

Ghaziabad : गाजियाबाद में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, एक घायल, दो फरार

गाजियाबाद: (Ghaziabad) थाना मसूरी पुलिस ने गांव सिकरोडा के जंगल में आउटर पर मंगलवार की रात को मुठभेड़ के दौरान एक गोकश को गिरफ्तार किया। उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस की गोली से गोकश घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बुधवार को बताया कि 20 जनवरी की रात्रि में थाना मसूरी क्षेत्रान्तर्गत गोविन्दपुरम ओवरब्रिज के नीचे से अज्ञात गोकशों ने बैल चोरी करके खेत में ले जाकर गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। थाना मसूरी पुलिस को लोगों ने घटना की सूचना दी थी और मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी।

इसी क्रम में पुलिस टीम गांव सिकरोडा के जंगल में आउटर पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक संदिग्ध अवस्था में आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुके नहीं बल्कि भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। कुछ ही दूरी पर जाकर उनमें से एक युवक मोटरसाइकिल समेत गिर गया और उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। गोली उसके बाए पैर में लगी और उसे दबोच लिया। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पूछताछ के दौरान पता चला कि घायल बदमाश शातिर गोकश जुनैद कुरेशी है, जो भंडापट्टी सिकन्द्र गेट थाना कोतवाली नगर हापुड़ का निवासी है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर नाजायज, गोकशी करने के उपकरणों की बरामदगी हुई हैं। मोटरसाइकिल विजयनगर से चोरी की गई थी।

उसने अपने फरार साथियों के नाम अमन निवासी पुराना बाजार तथा आदिल निवासी मती कालोनी, सिकन्दर गेट, थाना कोतवाली, हापुड़ बताए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles