spot_img

Raipur : बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान – मुख्यमंत्री साय

रायपुर:(Raipur ) राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने सभी बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने, उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति भी लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।

साय ने कहा है कि यह गर्व और खुशी की बात है कि लिंगानुपात में छत्तीसगढ़ देश के राज्यों में अव्वल है। यह छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परंपरा और बहन बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ है। इसी कारण प्रदेश की प्रगति में बेटियां अप्रतिम योगदान दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि बेटियां खूब पढ़े, निडर होकर आगे बढ़े, अपने सपने साकार करें और घर परिवार के साथ देश-प्रदेश की उन्नति में भी सहभागी बने। राज्य सरकार प्रत्येक बालिका के सर्वांगीण विकास, उनके स्वाभिमान व सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Mumbai : फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा सूर्या का दमदार अवतार

मुंबई : (Mumbai) साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या (South Indian cinema superstar Suriya) एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए...

Explore our articles