spot_img

Udhampur : सलाथिया चौक पर सीसीटीबी कैमरे लगने पर नगरवासियों जताई प्रसन्नता

उधमपुर : पुलिस प्रशासन द्वारा सलाथिया चौक में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, जिसकी सभी नगर वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई। लोगों ने अन्य चौक-चौराहा पर भी ऐसे कैमरे लगाने की मांग की।

इस अवसर पर लोक विकास परिषद के प्रधान एवं पूर्व पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया ने कहा कि सीसीटीबी कैमरे लगने से हो रही सड़क दुर्घटनाओं तथा आतंकवादी व अन्य अपराधी घटनाओं का सही पता लग सकेगा, क्योंकि यहां पर अक्सर सड़क दुर्घटना होती हैं तथा वाहन मालिक भाग जाते हैं, जिससे पता भी नहीं चलता। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर आतंकवाद की भी दो घटनाएं हो चुकी हैं। इन सबसे लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने अन्य चैक-चैराहों पर भी जल्दी ही सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है, जिसका लाभ लोगों को मिल सके।

Explore our articles