spot_img

East Champaran : अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को लूट के दौरान गोली मारकर की हत्या

पचास हजार रुपये की हुई लूट

पूर्वी चंपारण : जिले के चकिया थाना क्षेत्र के भुअन छपरा देवपुर रोड में समूह का पैसा वसूली करने जा रहे फाइनेंस कर्मी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी,और लगभग पचास हजार रुपया लूट कर फरार हो गए।गोली उसके दाहिने बांह और सीने में लगी है। घटना मंगलवार सुबह लगभग ग्यारह बजे की बतायी जा रही है।

मृतक मलाही थाना क्षेत्र के चटिया गांव के सिरनी मठिया टोला का योगेंद्र गिरी का 25 वर्षीय पुत्र रुपेश कुमार है।जो चैतन्या इंडिया फाइनेंस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के कल्याणपुर ब्रांच में कार्यरत था। फाइनेंस कम्पनी के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि रुपेश सुबह कोइलाबेलवा पंचायत के पटख़ौलिया गांव में कम्पनी के दो समूहों व देवपुर गांव में एक समूह से कलेक्शन कर शीतलपुर के हरपुर में समूह से कलेक्शन करने जा रहे थे।बताया कि उसने तीन समूह से करीब सैतालिस हजार एक सौ साठ रुपया वसूली करने की जानकारी नेट के द्धारा ब्रांच को दिया था।

घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीण को पहले लगा कि ठंढ लगने से मौत हुई है लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो उसे गोली लगी थी।आनन फानन में उसे चकिया अनुमण्डलीय अस्पताल लाया गया चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चकिया डीएसपी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल से मृतक का बाइक और गले में पहना सोने का लाॅकेट बरामद किया गया है। जबकि वसूली के रूपये गायब है। पुलिस मामले की छानबीन कर अपराधियों को गिरफ्तार करने में जुटी है।

Explore our articles