spot_img

Ranchi : सत्ता पक्ष के मंत्री-विधायक पहुंचे मुख्यमंत्री हाउस, झामुमो कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर कर रहे नारेबाजी

रांची : (Ranchi) हेमंत सोरेन से ईडी (During ED’s interrogation of Hemant Soren) की पूछताछ के दौरान शनिवार को सत्ता पक्ष के मंत्री-विधायक शनिवार को रांची के कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जुटे हैं। झामुमो का झंडा और तीर-धनुष से लैस पार्टी नेता और कार्यकर्ता गोंदा थाने के समीप सड़क पर बैठे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री हाउस के सामने स्थित एलपीएन शाहदेव चौक पर झामुमो कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है। झामुमो कार्यकर्ता ईडी, केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

मंत्री जोबा मांझी और खिजरी विधायक राजेश कच्छप, चंपई सोरेन, महाधिवक्ता राजीव रंजन भी मुख्यमंत्री हाउस पहुंचे हैं। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मिले। मुख्यमंत्री को देखते ही इरफान उनसे लिपट गए और भावुक होकर रोने लगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें मुस्कुराते हुए समझाए। फिर वह सामान्य हुए।

डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी मुख्यमंत्री हाउस के पास लगातार निगरानी रख रहे हैं। सिटी एसपी राजकुमार मेहता और सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार सहित काफी संख्या पुलिस कर्मी मुख्यमंत्री आवास के सामने तैनात हैं। मुख्यमंत्री आवास के समीप सुरक्षा को लेकर अग्निशमन वाहन वाटर कैनन भी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने दोनों ओर से मुख्यमंत्री आवास जाने वाले रास्ते को बैरिकेडिंग करके घेर दिया है। इस दौरान वाहनों को डायवर्ट किया गया है। वाहनों को भी अंदर आने नहीं दिया जा रहा है।

Explore our articles