spot_img

Sagar : घर में मिले डॉक्टर दंपती के शव, पति का शव फंदे पर, बेड पर मिली पत्नी

सागर:(Sagar) जिले के बीना में एक डॉक्टर दंपती के शव उनके घर में मिले। पति कुरवाई में तथा पत्नी बीना सिविल अस्पताल में पदस्थ थी। सूचना पर पहुंची पुलिस (Police) ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में रहने वाले डॉ. बलवीर कैथोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरवाई में पदस्थ थे। पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। शनिवार सुबह दोनों के शव उनके घर में पाए गए। पति का शव पंखे से फंदे पर लटका मिला तो पत्नी का शव पलंग पड़ा था। दंपती का बेटा पटना से एमबीबीएस कर रहा है। शनिवार सुबह जब वह घर आया, तो घटना का पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles