राजगढ़:(Rajgarh) शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र से सगाई के बाद 22 वर्षीय युवती के साथ धर्मशाला में गलत काम करने और बाद में शादी करने से इंकार करने का मामला सामने आया है। पुलिस (police) ने शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम चमारी निवासी 22 वर्षीय युवती ने बताया कि ग्राम कोलूखेड़ी थाना कालीपीठ निवासी रवि पुत्र फूलसिंह मेहर से दो साल पहले सगाई हुई थी। जिसके बाद उसने ब्यावरा स्थित धर्मशाला में बातों में लेकर कई बार गलत काम किया। अब वह शादी करने से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 376(2)एन, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


