spot_img

New Delhi : सीबीआई ने एफसीआरए प्रावधानों के उल्लंघन में एनजीओ और उसकी एमडी के खिलाफ मामला दर्ज किया

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) (सीबीआई) ने विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) प्रावधानों के कथित उल्लंघन के आरोप में गुरुवार को एक गैर सरकारी एजेंसी (एनजीओ) एनवायरोनिक्स ट्रस्ट (Environics Trust) (ईटी) और उसके प्रबंध निदेशक व वित्त निदेशक वनिता श्रीधर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।सीबीआई का आरोप है कि राहत पैकेज का पैसा प्रदर्शनकारियों के खाते में भेज कर एफसीआरए के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। इस तरह से ईटी ने आंदोलनकारियों को वित्त पोषित किया है।

सीबीआई के मुताबिक ईटी ने ओडिशा में अम्फान चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज के वितरण के लिए 15 नवंबर, 2020 को 711 लोगों के विभिन्न बैंक खातों में 1250 रु. रुपये ट्रांसफर किए थे। दरअसल, यह रकम ओडिशा के ढिंकिया स्थल पर जेएसडब्ल्यू आंदोलन के लिए प्रदर्शनकारियों को भुगतान की गई थी।

Explore our articles