सांबा : (Samba) सांबा जिले के जराई गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गुरुवार को एक संदिग्ध सुरंग मिलने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इसमें खोजी कुत्ते और आधुनिक उपकरणों की मदद भी ली जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने मौके पर जेसीबी भी मंगाई है।
अधिकारियों ने बताया कि मौके पर फिलहाल कोई सुरंग नहीं मिली है, लेकिन सुरंग मिलने की सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। गणतंत्र दिवस को लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पूरी चौकसी बरती जा रही है।


