spot_img

Hamirpur : भाजपा ने 12 नए मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की

पांच मंडल अध्यक्षों को दोबारा मिली जिम्मेदारी, सात नए चेहरे बनाए गए मंडल अध्यक्ष
हमीरपुर : (Hamirpur)
भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर जिला अध्यक्ष सुनील पाठक (Bharatiya Janata Party Hamirpur District President Sunil Pathak) द्वारा अपने सभी 12 मंडलों के मंडल अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी गई है। नाम की घोषणा होते ही सभी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिली।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने मंगलवार को बताया कि इन 12 मंडल अध्यक्षों की सूची में पांच मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य हमीरपुर नगर, चक्रवर्ती शुक्ला सुमेरपुर पश्चिम, अरिमर्दन सिंह सुमेरपुर पूर्वी, अरुण राजपूत सरीला, अजय तिवारी मौदहा पश्चिम पुनः दोबारा इसी पद पर कार्य देखेंगे, जबकि 7 नए मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पाल मौदहा पूर्वी ,अनूप सिंह मौदहानगर, मोहन कुशवाहा कुरारा, शक्ति चौरसिया मुस्करा, सत्य प्रकाश राजपूत राठ ग्रामीण, रामाश्रय राजपूत गोहांड और महेंद्र शुक्ला राठ नगर बनाए गए हैं।

Explore our articles