spot_img

Ballia : फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव बने सपा के जिलाध्यक्ष

बलिया : (Ballia) समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (State President of Samajwadi Party Naresh Uttam Patel) ने फेफना विधानसभा क्षेत्र से विधायक संग्राम सिंह यादव को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जानकारी सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने मंगलवार को दी।

कान्हजी ने बताया कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने यह मनोनयन राजमंगल यादव के निधन के बाद किया है। उन्होंने राजमंगल यादव के पुत्र रजनीश यादव को समाजवादी युवजन सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी पत्र में वर्तमान महासचिव बीरबल राम को उनके पद पर कायम रखते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी को गति मिलेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा।

Mumbai : ‘वाराणसी’ पर गहराया संकट, मेकर्स की बढ़ी चिंता

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' (Director S.S. Rajamouli's highly anticipated film, 'Varanasi') को हैदराबाद में शूटिंग के दौरान मुश्किलों...

Explore our articles