spot_img

Chandigarh : खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान को दी जान से मारने की धमकी

चंडीगढ़ : (Chandigarh) खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Khalistani terrorist Gurpatwant Singh Pannu) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने मंगलवार को वीडियो जारी कर पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने के लिए कहा है। पन्नू ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी पंजाब का माहौल खराब करने की धमकी दी है।

विदेश में बैठा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अक्सर पंजाब में सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तानी स्लोगन लिखवाने जैसे काम करता रहता है। आज जारी वीडियो में पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने वाले पंजाब पुलिस के प्रयासों को गलत बताया। इसके साथ बीते दिनों हुए एनकाउंटरों का हवाला देते हुए पन्नू ने पंजाब की जेलों व विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने को बोला है।

पन्नू ने सीएम मान को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह करार दिया है और डीजीपी गौरव यादव को भी पूर्व डीजीपी गोबिंद राम बताया। पन्नू ने कहा कि सीएम भगवंत मान जहां भी तिरंगा फहराएंगे, वहां माहौल खराब किया जाएगा। पन्नू ने सीएम को ऐसा कर सजा देने की बात कही है।

Explore our articles