spot_img

Mumbai : भटके लोगों को राह दिखाएगी ‘पुण्य का उदय’

मुंबई : (Mumbai) समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और भटके लोगों को राह दिखाने वाली फिल्म ”पुण्य का उदय’ film (‘Punya Ka Uday’) रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म ‘पुण्य का उदय’ उन लोगों पर केंद्रित है, जो जीवन में भटककर गलत राह पर चले जाते हैं, लेकिन उन्हें समाज या समाज के दयालु व्यक्ति का साथ व सहयोग मिल जाए तो वे जीवन जीने की कला सीखकर अपने पुण्य का उदय कर सकते हैं। इस फिल्म में दया, मानवता के संदेश के साथ धर्म के प्रति सत्कर्म करने का संदेश दिया गया है। एमआर के बैनरतले बनाई गई इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है। निर्माता ललित शक्ति, सह निर्माता महावीर राठौड़ एवं फिल्म में अभिनय करने वाले कलाकार फिल्म के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म में सुरेन्द्र पाल, गौरव प्रतीक, ललित शक्ति, ललित परमार, कल्याणी झा, बाल कलाकार मयंक आदि ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के अन्य कलाकारों में महेन्द्र बल्दोटा, ललित पारेख, जयंती चौपड़ा, कैलाश मेहता, संदेश पुनमिया, राकेश लोढ़ा, मनोज शोभावत, जयंती बोराणा, जितेन्द्र भंडारी, अशोक तवरेचा वोरा, राकेश बोराणा, अशोक पारेख, जेके संघवी, नीलेश चंद्रेशमुथा, जस्मिता जैन, लेखिका व गीतकार संगीता बागरेचा आदि ने भी अभिनय किया है। फिल्म के सह निर्माता महावीर एल. राठौड़ हैं, जबकि निर्देशन सुनील वार्ष्णेय हैं। लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुके सुनील वार्ष्णेय काफी अनुभवी निर्देशक हैं।

Mumbai : ‘वाराणसी’ पर गहराया संकट, मेकर्स की बढ़ी चिंता

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' (Director S.S. Rajamouli's highly anticipated film, 'Varanasi') को हैदराबाद में शूटिंग के दौरान मुश्किलों...

Explore our articles