spot_img

New Delhi : कांग्रेस ने वाईएस शर्मिला रेड्डी को आंध्र प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया

नई दिल्ली : (New Delhi) वाईएस शर्मिला रेड्डी (YS Sharmila Reddy) को कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।इस संबंध में मंगलवार को कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वाईएस शर्मिला रेड्डी को तत्काल प्रभाव से आंध्र प्रदेश का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले आंध्र प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गिडुगु रुद्र राजू ने आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया था। उसके बाद आज कांग्रेस ने यह जिम्मेदारी शर्मिला को सौंपी है। रेडुगु अब कांग्रेस कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। वाईएस शर्मिला आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं। वह हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई थीं।

Explore our articles