spot_img

Bhopal: भाजपा अध्यक्ष नड्डा से नई दिल्ली में मिले मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भोपाल:(Bhopal) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Madhya Pradesh Chief Minister Dr Mohan Yadav) ने सोमवार देर शाम नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डै से मुलाकात की। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से दी।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर जनता के कल्याण की दिशा में किये जा रहे प्रदेश सरकार के प्रयासों से अवगत कराया और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की सौजन्य भेंट

वहीं, मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सोमवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा में निर्माणाधीन विमानतल के कार्य के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles