spot_img

Mumbai : स्वरयोगिनी डॉ. प्रभा अत्रे के पार्थिव शरीर का कल राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुंबई : (Mumbai) भारतीय शास्त्रीय संगीत के किराना परिवार की वरिष्ठ गायिका डॉ. स्वरयोगिनी प्रभा अत्रे (Dr. Swarayogini Prabha Atre) के पार्थिव शरीर का 15 जनवरी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।प्रभा अत्रे फाउंडेशन सचिव डाॅ. भारती ने बताया कि डॉ. प्रभा अत्रे का 13 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अत्रे के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनकी अमेरिकी मूल की भतीजी के सोमवार को पुणे पहुंचने के बाद दोपहर एक बजे किया जाएगा। इससे पहले सुबह 9 बजे से 12 बजे तक उनका पार्थिव शरीर छत्रपति संभाजी पार्क के सामने उनके आवास स्वरमयी गुरुकुल में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम यात्रा जंगली महाराज रोड से वैकुंठ श्मशान घाट तक जाएगी।

भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में डॉ. प्रभा अत्रे का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वह किराना घराने की वरिष्ठ गायिका थीं। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित किया गया है।

Explore our articles