spot_img

New Delhi : ठाकरे गुट ने मुख्यमंत्री शिंदे और स्पीकर राहुल नार्वेकर की मुलाकात पर सुप्रीम कोर्ट में आपत्ति जताई

नई दिल्ली : (New Delhi) शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट (Shiv Sena’s Uddhav Thackeray) ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर 7 जनवरी को हुई मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और स्पीकर राहुल नार्वेकर की मुलाकात पर आपत्ति जताई है। हलफनामा में कहा गया है कि मुख्यमंत्री समर्थक विधायकों की अयोग्यता पर फैसला देने से पहले स्पीकर का उनसे मिलना गलत है।

सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिसंबर, 2023 को शिंदे समर्थक शिवसेना विधायकों की अयोग्यता पर फैसले के लिए विधानसभा स्पीकर को 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया था। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा था कि स्पीकर 10 जनवरी, 2024 तक फैसला ले सकेंगे। पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 31 दिसंबर या उससे पहले विधायकों की अयोग्यता पर लंबित याचिकाओं का निपटारा करने को कहा था। अब स्पीकर कल यानी 10 जनवरी को इस मामले पर फैसला देने वाले हैं।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 30 अक्टूबर, 2023 को महाराष्ट्र के स्पीकर को शिंदे गुट के 33 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका पर 31 दिसंबर, 2023 तक फैसला लेने और एनसीपी के विधायकों की अयोग्यता पर फैसला 31 जनवरी, 2024 तक फैसला लेने को कहा था। चीफ जस्टिस ने कहा था कि ऐसा लगता है अयोग्यता याचिकाओं को निष्प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Explore our articles