spot_img

Janjgir Champa: सरकारी क्वार्टर में मिली 2 लाशें, आरक्षक और महिला के रूप में हुई शिनाख्त

जांजगीर चाम्पा:(Janjgir Champa) जिले में स्थित 11वीं बटालियन के जवान (A soldier of the 11th battalion located) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। हैरानी बात हैं कि जिस आवास पर जवान ने ख़ुदकुशी की हैं वही बिस्तर पर एक महिला की भी लाश बरामद हुई हैं। दोनों की एक साथ मौत की आशंका जताई जा रही हैं।

बटालियन के सरकारी आवास में मंगलवार की सुबह एक साथ दो-दो लाश मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल हैं। खबर पाते ही जिले के एसपी, एएसपी सदल-बल मौके पर पहुँच गए हैं। वे घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया दोनों ही लाशों के चार से पांच दिन पुराने होने की बात सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना की पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Explore our articles