spot_img

Ghaziabad: गाजियाबाद में सड़क हादसा, बिल्डर की सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कर्मचारियों की मौत

गाजियाबाद:(Ghaziabad) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रविवार देररात हुए सड़क हादसे में बिल्डर निखिल चौधरी की सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई। यह हादसा कनावनी पुलिया के पास हुआ। निखिल शालीमार गार्डन में रहते हैं। इसकी पुष्टि एसीपी (Indirapuram) स्वतंत्र कुमार सिंह ने की।

एसीपी स्वतंत्र सिंह के अनुसार निखिल चौधरी देररात इनोवा से घर लौट रहे थे। कार ड्राइवर चला रहा था। उनकी सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल जय ओम शर्मा और उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल जगबीर राघव भी कार में साथ थे। कनावनी पुलिया के पास इनोवा असंतुलित होकर दायीं ओर डिवाइडर और इसके बाद एक बैंक्वेट हाल के बाहर खड़ी दो कारों से टकराकर पलट गई। हादसे में दोनों पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई। बिल्डर और कार चालक सुरक्षित हैं।

New Delhi : ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले हम दबाव झेलने के लिए पूरी तरह तैयार : सलीमा टेटे

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे (Salima Tete, captain of the Indian women's hockey team) ने कहा...

Explore our articles